पुलिस ने चोरी के कई कांडो का किया उद्भेदन, चोरी के सामान के साथ पांच चोर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटना पर पुलिस अधीक्षक नालंदा के दिशा निर्देश में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने चोरी के कांडों का उद्यभेदन किया है। बिहार थानाक्षेत्र के नीमगंज मोहल्ले में ज्वाला प्रसाद ज्योति के मकान में घटित चोरी की घटना जिसमें चोरों ने द्वारा एलईडी टीवी, इन्वर्टर एवं बैट्री को घर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया था। जिसके संबंध में दर्ज बिहार थाना द्वारा कार्रवाई करते हुये पुलिस के द्वारा इस घटना में शामिल कुल – 05 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। जिसमें चोरी के सामान को रखने वाले अभियुक्त भी है।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने अपराधकर्मियों के पास से एलईडी टीवी,  इन्वर्टर – बैट्री तथा एक देशी पिस्तौल एवं तीन जिंदा कारतूस लैपटॉप को भी अनुसंधान के क्रम में छापेमारी के दौरान बरामद किया है। अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पूर्व के चोरी की घटनाओं का सामान भी पुलिस के द्वारा अनुसंधान के क्रम में बरामद किया गया है। अभियुक्तों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराध शैली यह पाया गया है कि ये लोग बंद घरों जिसमें उसके स्वामी नहीं रहते है का रेकी करते हैं तथा ताला इत्यादि तोडकर प्रवेश कर घटना को अंजाम देते है। बरामद हथियार के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। अभियुक्तों को बिहार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article