बिहार में अगले चार दिनों तक तीव्र गर्मी, लू और हीट वेव का प्रकोप, मौसम विभाग ने 1 मई तक अलर्ट किया जारी

DNB Bharat Desk

 

 नालंदा में 42 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, सड़कों पर लॉकडाउन जैसे हालात

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के लोगों को अगले चार दिनों तक गर्मी, लू और हीट वेव से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 1 मई तक प्रदेश के कई जिलों में लू और हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। नालंदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

- Sponsored Ads-

बिहार में अगले चार दिनों तक तीव्र गर्मी, लू और हीट वेव का प्रकोप, मौसम विभाग ने 1 मई तक अलर्ट किया जारी 2गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न उपाय कर रहे हैं। लोगो प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए सत्तू,गन्ने का रस और प्याऊ से पानी का सेवन कर रहे है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने भी सड़कों पर जगह-जगह प्याऊ लगाए हैं। टोटो चालक डोमन पासवान ने बताया कि इस बार गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है।

बिहार में अगले चार दिनों तक तीव्र गर्मी, लू और हीट वेव का प्रकोप, मौसम विभाग ने 1 मई तक अलर्ट किया जारी 3तापमान में काफी वृद्धि हुई है। भीषण गर्मी की वजह से लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक बिहार में लू और हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article