बेगूसराय मार्निंग वाॅक के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल गेट स्थित एनएच 31 के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इसी क़ड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार पिकअप भान ने एक भाजपा नेता को कुचल दिया। जिससे भाजपा नेता की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट स्थित न 31 के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मार्निंग वाॅक के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाजपा नेता की दर्दनाक मौत 2

मृतक व्यक्ति की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र निवासी रामभज्जू सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक रामभज्जू सिंह अपनी पुत्री के यहां आए थे और बुधवार 23 अगस्त की सुबह एनएच 31 पर मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों की सदर अस्पताल में भीड़ लग गई। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को लगी मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक रामभज्जू सिंह डंडारी प्रखंड के किसान मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष थे।

वहीं इस घटना की सूचना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, निर्वतमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर, नगर विधायक कुंदन कुमार, महामंत्री राकेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष मृत्युंजय विरेश, नीरज शाण्डिल्य सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता सदर अस्पताल पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article