बिजली चोरी रोकने को लेकर की गई छापेमारी

DNB Bharat

नालंदा जिला रहुई प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव में बिजली विभाग की कार्रवाई से हड़कंप।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के रहुई प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव में शनिवार को बिजली विभाग गुप्त सूचना के आधार पर बिजली चोरी रोकने को लेकर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर बिजली विभाग के द्वारा जुर्माना भी वसूला गया।

- Sponsored Ads-

लेकिन इसी दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के साथ मारपीट एवं बदसलूकी करने का भी मामला भी सामने आया है। इस घटना से गुस्साए बिजली विभाग के कर्मियों ने अंबा गांव के 200 घरों की बिजली काट दी। इस भीषण गर्मी में 48 घंटे तक अंबा गांव के ग्रामीण गर्मी का दंश झेलते रहे।

ग्रामीणों के द्वारा इस घटना को लेकर वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की गई तब जाकर सोमवार को गांव में बिजली बहाल की गई। इसके पूर्व भी बिजली विभाग के द्वारा हुसैनपुर गांव में बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने के कारण पूरे गांव की बिजली काट दी गई थी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article