हरनौत से बिहार शरीफ जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के वेना रेलवे हाॅल्ट के पास की घटना, आधार कार्ड से हुई शव की पहचान। 

 डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत वेना स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अधेड़ व्यक्ति की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के श्रीचनपुर गांव के निवासी संजीत कुमार के रूप में की गई है। मृतक के छोटे भाई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हरनौत बाजार में इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाता था।

- Sponsored Ads-

मृतक पूरा परिवार के साथ बिहारशरीफ में किराए के मकान में रहते थे। प्रतिदिन रात को हरनौत से दानापुर राजगीर पैसेंजर ट्रेन से बिहार शरीफ जाते थे। बुधवार की रात्रि को दुकान बंद कर हरनौत से बिहार शरीफ ट्रेन पकड़ कर जा रहे थे।इसी दौरान बेना स्टेशन के समीप हादसा हुआ है।

सुबह स्थानीय लोगों द्वारा फोन के माध्यम से मौत की सूचना दिया गया। मौत के सूचना मिलते ही मृतक का पूरा परिवार घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने लगे। सूचना मिलने पर पहुंचे रेल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article