नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी भगवानपुर के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के पद पर हेमंत चौधरी व पुर्वी मंडल अध्यक्ष के पद पर पंकज कुशवाहा की नियुक्ति प्रदेश भाजपा द्वारा की गई है। उपरोक्त नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

- Sponsored Ads-

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं 2पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को हनुमान चौक बनवारीपुर स्थित भवानी ट्रेंड्स एजेंसी में बैठक कर नवनियुक्त पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हेमंत चौधरी को माला पहनाकर तथा गुलाल लगाकर बधाई दी गई।

बधाई देने वालों में पवन, सुशील, अतुल राना,मन्नू,मनिष, गौतम, बृजेश, मुकेश कुमार महंत, राजीव, राकेश, अमरनाथ साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article