नालंदा में सरकार की इलेक्ट्रिक बस और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 05 लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

नालंदा जिला के पतासंग गांव के महेश पेट्रोल पंप के पास की घटना। इलेक्ट्रिक बस पटना से राजगीर जा रही थी और स्कॉर्पियो बिहारशरीफ से पटना जा रही थी उसी समय हुआ हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां सरकारी इलेक्ट्रिक बस और अधिकारियों के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस टक्कर में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं। इस घटना में स्कॉर्पियो पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए

- Sponsored Ads-

जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं बस पर सवार भी कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद पतासंग गांव में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से स्कॉर्पियो में फंसे सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार सदर अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि बस पटना से राजगीर की ओर जा रही थी जबकि स्कॉर्पियो बिहार शरीफ से पटना की ओर जा रहे थे इसी दौरान पतासंग गांव के महेश पेट्रोल पंप के पास दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article