बेगूसराय सड़क दुर्घटना में स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक की बची जान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जेल गेट के पास एनएच मुख्य सड़क की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर की जान स्थानीय लोगों की तत्परता से बच गई । बताया जा रहा है कि खगड़िया की ओर से आम से भरा ट्रक बेगूसराय की ओर आ रहा था और तभी बाईपास के नजदीक एक दूसरी ट्रक ने उसे चकमा दे दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय सड़क दुर्घटना में स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक की बची जान 2

जिसे बचाने में वह ट्रक डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर स्टेयरिंग एवं सीट के बीच में फस गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद दूसरी ट्रक मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल नगर थाना की पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और ट्रक को हटाकर सड़क को जाम रहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article