शराब कांड के फरार नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk
बेगूसराय में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना कांड संख्या 220/23 के नामजद अभियुक्त अवैध शराब कारोबारी जिंदपुर निवासी जुगल पासवान के पुत्र आनंदी पासवान को पुलिस ने जिंदपुर स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव ने बताया कि 26 नंबर को गुप्त सूचना के आधार पर आनंदी पासवान के द्वारा मक्का के खेत में छुपा कर रखें गये शराब को पुलिस ने बरामद किया था।

- Sponsored Ads-
शराब कांड के फरार नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार, भेजा जेल 2
बेगूसराय में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी

जिसके बाद उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया था। इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आरोपी के निवास पर छापेमारी कर उसे घर पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पुछताछ के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article