बरौनी थाना में पदस्थापित चौकीदार शराब के नशे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DNB Bharat Desk

पदभार ग्रहण करते ही नशे में चूर चौकीदार को भेजा जेल। कानून सबके लिए बराबर है और दोषियों पर कार्रवाई होगी – रजनीश कुमार

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बरौनी पुलिस निरीक्षक जीरोमाइल रजनीश कुमार ने थाने में योगदान देते ही अपराधियों, उपद्रवियों, समाज में स्थापित सौहार्दपूर्ण वातावरण में खलल डालने वालों के साथ साथ थाना एवं सर्किल क्षेत्र में पदस्थापित पुलिसकर्मियों पर भी कड़ी नजर रखना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बरौनी थाना में पदस्थापित चौकीदार- 4/6 सुनील कुमार पासवान को सड़क पर बाईक लूट की घटनाओं की सूचना का संकलन करने का टेलीफोनिक आदेश दिया पर जब दुरभाष पर आवाज़ लड़खड़ाते पाकर नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक कामेश्वर कुमार सिंह को घटनास्थल तथा घटनास्थल के समीप स्थित चौकीदार 4/6 सुनील कुमार पासवान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

संध्या गस्ती कर रहे एसआई बरौनी थाना कामेश्वर कुमार सिंह जब चौकीदार सुनील कुमार पासवान के घर पर पहुंचे तो पाया कि वह नशे में चूर है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चौकीदार सुनील कुमार पासवान को परिजनों के काफी विरोध करने के वावजूद भी किसी तरह से हिरासत में ले लिया। जहां ब्रेथ एनेलाईजर एवं चिकित्सीय परीक्षण में नशे में होने की पुष्टि होते ही विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article