मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य मानक ठीक नहीं, वकई उनकी मेमोरी लाॅस हो चुकी है- आरसीपी सिंह

DNB Bharat

नालंदा जिला के पावापुरी में नीजी कार्यक्रम में पहुंचे आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया तंज।

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह पावापुरी एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा पौधारोपण किया। मीडिया से रूबरू होते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार अनाप शनाप ब्यान आ रहा है। उससे उनकी मांसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य मानक ठीक नहीं, वकई उनकी मेमोरी लाॅस हो चुकी है- आरसीपी सिंह 2

कभी अपने आप को केंद्र सरकार में गृहमंत्री तो कभी प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव कहने से भी सीएम नीतीश कुमार नहीं चूकते है। आरसीपी सिंह ने कहा की मैं नीतीश कुमार के साथ कई वर्षो तक काम किया कब वह पीएम और गृहमंत्री बन गए। उन्हें तो पता नहीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य मानक ठीक नहीं, वकई उनकी मेमोरी लाॅस हो चुकी है- आरसीपी सिंह 3

मीडिया के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्वास्थ्य के बारे सवाल पूछा जाता है तो वह शिक्षा के बारे में बताने लगते हैं। यह सब दर्शाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य होने का मानक बिल्कुल ठीक नहीं है। इसीलिए बार-बार सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के बारे कह रहे हैं उस बात में दम है। निश्चित तौर पर यह सब यही दर्शाता है की नीतीश कुमार का वाकई मेमोरी लॉस हो चुका है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article