बेगूसराय शहीद दरोगा को डीआईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने नम आंखों से गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि

DNB Bharat

बेगूसराय नावकोठी थाना के एएसआई खामश चौधरी को ऑन ड्यूटी शराब तस्कर ने वाहन से कुचलकर कर कर दिया था हत्या।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में शाहिद एसआई खामश चौधरी को आज पूरे संवैधानिक तरीके से सलामी दी गई एवं बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी बाबूराम, बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया, बखरी के डीएसपी चंदन कुमार सहित आला अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दिया। सलामी कि यह करवाई बेगूसराय पुलिस लाइन में आयोजित की गई थी।

- Sponsored Ads-

जिसमें बेगूसराय पुलिस के तमाम आला अधिकारी शामिल हुए। बताते चलें कि बीती रात नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल के समीप शराब कारोबारी पर छापेमारी के दौरान कारोबारी के द्वारा खामश चौधरी को कार से रौंद दिया गया था जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद बेगूसराय पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई में कार मलिक को गिरफ्तार कर लिया था और कार के ड्राइवर रूपेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है एवं उसे अपने कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा था कि इस मामले में प्रतीत हो रहा है कि कार मालिक एवं कार चालक रूपेश दोनों ही शामिल हैं अतः दोनों पर ही नामजद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें फांसी तक की सजा भी दिलवाई जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article