सरस्वती पूजा को लेकर मनरेगा भवन भगवानपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा से लेकर विसर्जन तक डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध – थानाध्यक्ष

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अन्तर्गत सरस्वती पूजा को लेकर मनरेगा भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा की सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने की अपील की और कहा पूजा व विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है पूर्व वर्ष में 60 पूजा समिति द्वारा लाइसेंस लिया गया था।

Midlle News Content

  उन्होंने  ने कहा आप सभी  हमको सहयोग करें मै आप लोगो के साथ हूं सिर्फ आप लोगो से एक बिनती रहेगा आप लोग गलत लोगो को ना मदद करे ना गलत लोगो के लिए हमसे सहयोग मांगे अब क्षेत्र में गलत लोगों  और शराब कारोबारी एवं पिय्यकर की खैर नहीं है उक्त मौके पर समाजसेवी सह संजात पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सुमन ने कहा हम लोग आपके साथ है इस प्रखंड की जनता आपके साथ है।

वही मत्स्य जीवी सहयोग समिति भगवानपुर के अध्यक्ष बनारसी साहनी ने कहा मोख्तियारपुर पंचायत के कविया गांव में उक्त अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता हैं आप लोगो का सहयोग सब दिन मिलता रहता है और मिलता रहेगा वही थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगो से कहा आप लोगो का साथ मिला तो क्षेत्र के  लोगो को किसी प्रकार का परेशानी नहीं होगा ।

उक्त मौके पर अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सी पी आई नेता अशोक राय राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा  रंजन कुमार सुधाकर कुमार रामबदन पासवान   सुरेंद्र कुमार ,सरपंच सागर साहनी सिकंदर महतो निर्माण यादव अनमोल कुमार अरविंद चौधरी नंदन कुमार विनोद झा दिनेश झा आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -