नालंदा में सड़क दुर्घटना में कुरियर बॉय की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला में हिलसा के पश्चिम बाईपास के धर्मपुर गांव के पास हुआ सड़क दुर्घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के हिलसा के पश्चिम बाईपास के धर्मपुर गांव के पास बाइक दुर्घटना में कुरियर बाय बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल कुरियर बॉय को स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए हिलसा का अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कुरियर बॉय को मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored Ads-

मृत कुरियर बॉय की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव निवासी नगेंद्र दास के पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई। हिलसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक फतुहा में कुरियर बॉय का काम करता था और घर वापस लौट रहा था इसी दौरान देर रात्रि में यह घटना घटी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article