छेड़खानी का विरोध करने पर हुई गोलीबारी और रोड़ेबाजी, एक युवक को लगा गोली के छिटे

DNB Bharat Desk

 

गोकुलपुर ओपी थाना क्षेत्र के तिस्कुरवा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला के गोकुलपुर ओपी थाना क्षेत्र के तिस्कुरवा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगो ने गोलीबारी और रोड़ेबाजी की है। गोलीबारी के दौरान बारूद के छिटे 25 वर्षीय अखिलेश कुमार को मुंह और आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।

- Sponsored Ads-

छेड़खानी का विरोध करने पर हुई गोलीबारी और रोड़ेबाजी, एक युवक को लगा गोली के छिटे 2घटना के संबंध में अखिलेश की भाभी शिल्पी देवी ने बताया कि दो दिन पहले गांव के ही बदमाश चंदन महतो ने उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की थी। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।, जिसे चंदन महतो ने अपने खिलाफ समझ लिया।

छेड़खानी का विरोध करने पर हुई गोलीबारी और रोड़ेबाजी, एक युवक को लगा गोली के छिटे 3इसी बात से गुस्साए देर रात जब अखिलेश बाजार से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान चंदन ने गोलीबारी की।फिलहाल इस मामले में गोकुलपुर पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article