जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का दुलारपुर गांव में हुआ स्वागत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा प्रखण्ड के नयानगर दुलारपुर बैंक ढाला पर जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रविवार को जदयू के प्रदेश सचिव रीना चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 नयानगर दुलारपुर चौक पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को चादर देकर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।

- Sponsored Ads-

कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिन्दाबाद, उमेश कुशवाहा जिन्दाबाद, रूदल राय जिन्दाबाद और रीना चौधरी जिन्दाबाद के नारे भी लगाये। कुशवाहा सड़क मार्ग से पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने मुंगेर जा रहे थे। उन्होंने लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुये हाथ जोड़कर सबके प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रूदल राय, प्रदेश सचिव रीना चौधरी, दुलारपुर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, पार्टी नेता राजीव कुमार, मो अफरोज, रातगाँव के पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र ठाकुर, वार्ड सदस्य चंद्रचूड़ पासवान, मुकेश चौधरी, राजदीप कुमार उर्फ रौशन, रामशंकर सिंह, हरिवंश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article