वीरपुर पुलिस ने 2 हजार लीटर देशी शराब किया गया विनष्ट

DNB Bharat

बेगूसराय एसपी के निर्देश पर वीरपुर थानाक्षेत्र में चलाया गया सर्च ऑपरेशन।

डीएनबी भारत डेस्क 
बिहार में शराब पीना, पीलाना, भंडारन करने, धंधा करने पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित लगाया गया है। इसके लिए सरकार के द्वारा सख्त कानून और नियम भी बनाए गए हैं।

इसी कड़ी में बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थानाक्षेत्र के विभिन्न महालों के चौकिदारों, दफादारों, डीएपी एवं पुलिस बल ने थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार, महिला पुलिस पदाधिकारी कुमारी प्रियंका आर्य और माया कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के डीह पर पंचायत और भवान्दपुर पंचायत स्थित गंडक नदी के किनारे अवैध शराब के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया।

- Sponsored Ads-

जिसके तहत शराब कारोबारियों के द्वारा गंडक नदी किनारे झाड़ियों में छुपा कर तैयार होने के लिए रखें गये अर्द्धनिर्मित महुआ शराब को विनष्ट कर दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्च अभियान के तहत सरैया स्थित गंडक नदी किनारे 2 हजार लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब को विनष्ट कर दिया गया है। मौके पर दफादार राम कुमार महतो, चौकीदार राम बहादुर पासवान, मंगल पासवान, मोहम्मद शलाउद्दीन, कृष्ण कुमार, हरे राम पासवान आदि अभियान में शामिल थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article