मटिहानी पुलिस की कार्रवाई में एक अपराधी देशी बंदूक, देशी पिस्टल एवं 24 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मटिहानी थानाक्षेत्र अंतर्गत रामदिरी महजी दियारा में मटिहानी पुलिस की कार्रवाई में मिली सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मटिहानी थाना अन्तर्गत रामदिरी महाजी दियारा में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधी 02 लोडेड देशी पिस्तौल एवं 24 गोली के साथ गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

वहीं एसपी बेगूसराय ने बताया कि 01 जनवरी से अभी तक एंटी क्राइम व्हीकल चेकिंग अभियान में कुल 102 अवैध हथियार एवं 454 जिन्दा कारतूस बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई में जप्त किया गया है।

वहीं एसपी बेगूसराय के निर्देश पर मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती, सुबोध कुमार, वन्दना कुमारी, सुजीत कुमार, सशस्त्र बल मटिहानी थाना एवं चीता बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ बिहार स्पेशल तकनीकी टीम से मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई में एक अपराधी रहोमपुर नया टोला थाना मुफसिल जिला खगड़िया निवासी कमल कुमार को रामदिरी महाजी दियारा में खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 01 देशी बंदूक, 01 देशी पिस्टल, 24 कारतूस बरामद किया गया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article