पटना से आए किसानों ने केवीके का किया परिक्षेत्र भ्रमण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय द्वारा गुरूवार को पटना जिले से आए हुए प्रगतिशील किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय में प्रक्षेत्र परिभ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में पटना से आए हुए 40 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न यूनिट्स का परिभ्रमण कराया गया। जिसमें उन्होंने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत दीर्घकालीन प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र का परिभ्रमण किया।  जिसमें उन्होंने धान की सीधी बुवाई, मडुवा की सीधी बुवाई, रेस बेड प्लांटर से लगे मक्का,राइस वीट सीडर से लगे धान के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा क्रॉप कैफेटेरिया,प्राकृतिक खेती,निराश्रित पशु प्रबंधन एवं समस्त इकाई का भी भ्रमण किया।

पटना से आए किसानों ने केवीके का किया परिक्षेत्र भ्रमण 2इस कार्यक्रम में वरिय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर रामपाल द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए धान की सीधी बुवाई तथा विभिन्न मशीनों द्वारा मक्का सरसों आलू गेहूं की बुवाई बारे में किसानों को जानकारी दी।  साथ ही सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाले स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली पर भी ध्यान दिया गया। रावे के छात्रों द्वारा विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर पाटील के नेतृत्व में पोशन वाटिका के उपयोगिता के बारे में जानकारी दी

पटना से आए किसानों ने केवीके का किया परिक्षेत्र भ्रमण 3डॉक्टर विपिन के नेतृत्व में निराश्रित पशु प्रबंधन मॉडल के बारे में किसानों को समझाया एवं डॉक्टर सुषमा टम्टा के नेतृत्व में  भी किसानों को कृषि मैं उपयोग होने वाले मशीनों की जानकारी एवं उसके महत्व  के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया बढ़िया शोध सहायक अभय रंजन  के द्वारा  जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत दीर्घकालीन प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में लगने वाले विभिन्न तकनीकों की जानकारी दिया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article