कलियुगी पिता ने मामूली विवाद में पुत्र को मारी गोली

DNB Bharat

बेगूसराय के सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र अंतर्गत रचियाही गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक कलयुगी पिता ने मामूली बात को लेकर अपने ही पुत्र को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सहायक सिंघौल थाना क्षेत्र के रचीयाहि गांव की है।

- Sponsored Ads-

कलियुगी पिता ने मामूली विवाद में पुत्र को मारी गोली 2

पीड़ित दुर्बल कुमार ने बताया कि उसके पड़ोस में एक शादी समारोह था और उसी में उसके पिता बौये लाल राय शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे और इसी को लेकर वह अपने पिता को समझाने गया था कि तभी उसके पिता आक्रोशित हो गए और उस पर गोली चला दी।

इस घटना में गनीमत रही कि गोली दुर्बल कुमार के शरीर को छूते हुए निकल गई जिस कारण उसकी जान बच गई। गोली की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

लेकिन परिजनों ने जब बोयेलाल राय को पकड़ने की कोशिश की तो वह अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंघौल थाना की पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article