बिहारशरीफ में राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने किया संवाद

DNB Bharat

डीएम की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सकी बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रियाजुल हक राजू बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे। दरअसल बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के साथ अल्पसंख्यकों से जुड़े समस्याओं को लेकर बैठक करना था। लेकिन किसी कारणवश जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण यह बैठक हो नहीं सकी।

- Sponsored Ads-

इसके बाद बिहारशरीफ सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रियाजुल हक राजू ने कहा कि बिहार के तमाम जिलों में घूमते हुए आज नालंदा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा की बिहार सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों तक पहुंच रहा है कि नहीं इसके लिए आज रिव्यू बैठक किया जाना था।

मनरेगा इंदिरा आवास प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उद्यमी योजना समेत तक कई ऐसे बिंदु है जिस पर चर्चा को लेकर आज नालंदा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को सरकार की योजना पर कितनी भागीदारी हो रही है इसके बारे में भी फीडबैक लिया गया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article