बेगूसराय मे जमीनी विवाद को लेकर दो सौतेले भाइयों के बीच जमकर मारपीट में छह लोग घायल,पुलिस कर रही जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे जमीनी विवाद मे दो सौतेले भाईयों के बीच जमकर खुनी संघर्ष हुआ है जिसमे एक पक्ष से छह लोगो के घायल हो गए है जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के डीहा डुमरी गावं की है। घायल की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा डुमरी गावं के रहने वाले रामस्वरूप महतो के पुत्र श्रवन कुमार उसकी पत्नी सीता देवी सहित अन्य लोगो के रूप मे हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध मे श्रवण कुमार ने बताया की उनके पिता ने दो शादी की है। उनके सौतेला भाई नहीं चाहता है की वो लोग गावं मे रहे या घर बनाये।

बेगूसराय मे जमीनी विवाद को लेकर दो सौतेले भाइयों के बीच जमकर मारपीट में छह लोग घायल,पुलिस कर रही जांच 2इसी क्रम मे बुधवार को जमीनी विवाद मे सौतेले भाई और उसके परिवार के लोगो ने उन लोगो पर हमला कर दिया जिसमें उनके परिवार के छह लोगो को गंभीर चोटे आई  है। घायलों ने बताया की जमीन को लेकर उनके सौतेले भाई और  उनके परिवार के लोगो के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है।

Share This Article