संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में आयोजित हुआ अलंकरण समारोह

DNB Bharat

विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने एवं आदर्श छात्र बनने की प्रेरणा दी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बच्चे समाज और देश के भविष्य होते हैं और आने वाले कल के आधार होते हैं। उक्त बाते संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में आयोजित अलंकार समारोह में प्रबंध निदेशक सुनील कुमार सिंह ने कही।

- Sponsored Ads-

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में आयोजित हुआ अलंकरण समारोह 2

बुधवार को संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, संत पॉल एजुकेशनल सोसायटी के सचिव रामबली सिंह, अध्यक्षा लक्ष्मी कुमारी, विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह एवं प्राचार्या दीपमाला सधोत्रा मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अमुल्य एवं केशव सहित अन्य बच्चों के द्वारा गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ की गई। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति मनमोहक रही।

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों को सफलता के गुर सिखाए। उन्होंने कहा सफल होने के लिए हमें ईमानदारी से नियमित तौर पर पढ़ाई करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम छात्रों को विद्यालय के सचिव रामबली सिंह ने आशीर्वचन देते हुए जीवन प्रबंधन को अध्यात्म से जोड़कर जीवन जीने की कला सिखाई।

विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने छात्रों को कर्म एवं कर्तव्य निष्ठा का महत्व को समझाते हुए बेहतर भविष्य बनाने एवं आदर्श छात्र बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्राचार्या दीपमाला सधोत्रा ने अपने संबोधन में अनुशासन एवं कर्तव्य के महत्व को समझाते हुए छात्रों को उनके सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए उत्तरदायित्व का बोध कराया।

अलंकरण समारोह में शामिल सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने अपने कर्तव्य निष्ठा का संकल्प लिया। विद्यालय में छात्र कप्तान के रूप में वर्ग दशम की छात्रा अभिश्री और छात्र सचिन कुमार को चुना गया। स्पोर्ट्स कप्तान के लिए बालक वर्ग से मो आयीन कम्रान एवं बालिका वर्ग से स्नेहा भारद्वाज का चयन किया गया है।

सीसीए कप्तान के लिए बालक वर्ग से रमण कुमार एवं बालिका वर्ग से क्रितिका का चयन किया गया है। विद्यालय के तमाम छात्रों को भाभा हाउस, डार्विन हाउस, न्यूटन हाउस और रमन हाउस में बांटकर उनके आपस में होने वाली प्रतियोगिता की रूपरेखा को बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article