रहस्यमय तरीके से 6 दिनों से लापता वीरपुर के पवन कुमार झा का अबतक कोई सुराग नहीं

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जिंदपुर निवासी 26 वर्षीय युवक 6 दिन से है लापता, परिजन का रो रोकर बुरा हाल, प्रशासन से नहीं मिल रहा संतोषजनक मदद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदपुर निवासी गोपाल झा के 26 वर्षीय पुत्र पवन कुमार झा 08 जुलाई को शाम 7 बजे अपने घर से अपने पल्सर वाईक बीआर O9 सी 6087 से निकाला था जो देर रात तक जब घर वापस नहीं आया।

- Sponsored Ads-

रहस्यमय तरीके से 6 दिनों से लापता वीरपुर के पवन कुमार झा का अबतक कोई सुराग नहीं 2

परिजनों ने अपने अस्तर से खोज विन सुरू कर दिया। इस दौरान 8 जुलाई को 8 बजे शुबह में हाथीदह पुलिस ने उक्त पल्सर वाईक को सिमरीया पुल पर से लवारीस हालत में बरामद करने की सूचना दी।

रहस्यमय तरीके से 6 दिनों से लापता वीरपुर के पवन कुमार झा का अबतक कोई सुराग नहीं 3

जब इसकी सूचना परीजनों को मिला तो परीजनों ने हांथीदह थाना में गुमशुदगी से संबंधित आवेदन देकर अपने पुत्र खोजने से संबंधित गुहार को भी लगाया। इस संबंध में लापता युवक के परिजनों समेत ग्रामीणों ने बताया कि इस दिशा में अब भी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।

रहस्यमय तरीके से 6 दिनों से लापता वीरपुर के पवन कुमार झा का अबतक कोई सुराग नहीं 4

युवक के साथ कौन था क्या है पहेली

जानकारो की मानें तो युवक को ट्रिपल लोड के कारण मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान बरौनी थाना की पुलिस ने पकरा था और फाइन की मांग की थी। उक्त युवक के पास फाइन का रूपया नहीं होने के कारण उसे दोनो साथियों के साथ बरौनी थाना में ही रात गुजारनी पड़ी थी लेकिन सुबह किसी व्यक्ति के द्वारा फाइन जमाकर तीनों को छुड़ा लिया जाता है।

रहस्यमय तरीके से 6 दिनों से लापता वीरपुर के पवन कुमार झा का अबतक कोई सुराग नहीं 5

और उसके बाद लापता युवक पवन की पल्सर बाइक बीच सिमरिया पुल पर लावारिस हालत में हथीदह पुलिस बरामद करती है। आखिर वह कौन व्यक्ति था जिसने तीनों युवक को छुड़ाया और छूटने के बाद सभी गये कहां यह पुलिस जांच का विषय है। इस मामले के उद्भेदन में बरौनी थाना में लगे एवं मुख्य सड़क पर लगे सिमरिया तक सीसी कैमरा बड़ी मददगार साबित हो सकता है। बशर्ते पुलिस इमानदारी से हर पहलू की जांच करे। हलांकि हथीदह पुलिस तकनीकी मदद से मोबाइल लोकेशन के माध्यम से लापता युवक का सुराग लगाने में जुटी है।

वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पवन कुमार झा अपने मोबाइल के इनस्ट्राग्राम में अपना फोटो सेयर करते हुए लिखता है कि हमसे जिंनको दिक्कत हुआ है उन्हें दिल से सौरी गुड वाय मी लाइफ। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उक्त परिवार में आज पांच दिनों से खाना नहीं बन रहा है। मां की हालत बद से बद्तर हो गई है। पिता खाना पीना छोड़ कर दिन रात पुत्र को इधर उधर खोजते फिर रहें हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article