जदयू नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार पहुंचे बजरंगबली के दरबार, कहा उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया

DNB Bharat

नालंदा जदयू सांसद ने कहा उपद्रवी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी न की बजरंग दल पर मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मैं खूद बजरंगबली का भक्त हूं।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट मंदिर में पूजा अर्चना के साथ नालंदा के उन्नति विकास और अमन शांति को लेकर कामना की।

जदयू नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार पहुंचे बजरंगबली के दरबार, कहा उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया 2

इस मौके पर उन्होंने बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर दिये गए बयान पर कहा कि उन्होंने किसी संगठन प्रकार प्रतिबंध की बात नहीं कही थी बल्कि उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया। उन्होंने उपद्रवियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर उनके विरुद्ध ज्ञानबाग देखी जा रही है। भगवान के प्रति पूजा पाठ में मेरा विश्वास है। और वे खूद भगवान बजरंगबली के भक्त है।

इस मौके पर जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने भी कहा कि किसी संगठन पर प्रतिबंध की बात नालंदा के सांसद के द्वारा नहीं कहा गया है और नालंदा में अमन चैन शांति का कायम रहे उपद्रवियों की मंशा कभी पूरा ना हो इसके लेकर आज पूजा अर्चना की।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश कुमार 

TAGGED:
Share This Article