हिलसा थाना क्षेत्र का मामला
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के हिलसा में रामबाबु हाईस्कूल में दो शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना मंगलवार सुबह की है, जब स्कूल के गेट के बाहर दोनों शिक्षक आपस में भिड़ गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- Sponsored Ads-

जिसमें दोनों शिक्षक एक-दूसरे को गालियां देते और लात-घूंसे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के अन्य शिक्षक और बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने में देर की। बच्चों ने आखिरकार दोनों शिक्षकों को अलग किया और मामले को शांत कराया।
इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।इस घटना ने शिक्षा जगत को बदनाम किया है और बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल उठाए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
