बेगूसराय में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा:-पॉलिटिकल पार्टी का यह काम नहीं है किसी धर्म और जाति के संबंध में कुछ भी कहे

DNB Bharat Desk

बीरपुर प्रखंड के भूत पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता सुखराम महतो से मिलने निजी अस्पताल में पहुंचे थे। बताते चले की पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। 

डीएनबी भारत डेस्क 

सम्राट चौधरी के बाद अब जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी राजद के पूर्ण विधायक द्वारा ब्राह्मणों के संबंध में कहे गए बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि जो लोग जात पात की बात करते हैं उससे बड़ा दोगला बेईमान और गंदा आदमी दुनिया में कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से तुरंत निकालना चाहिए। उन्हें सरकारी सुविधा से वंचित करना चाहिए और किसी भी प्रकार के चुनाव से वंचित कर देना चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग जाति विशेष को लेकर और धर्म विशेष को लेकर टारगेट करते हैं यह बहुत ही गलत बात है। बताते चले कि पप्पू यादव आज बेगूसराय के बीरपुर प्रखंड के भूत पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता सुखराम महतो से मिलने निजी अस्पताल में पहुंचे थे। बताते चले की पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इसी कड़ी मे पत्रकारों से बात करते हुए कहाँ की पप्पु यादव ने आरजेडी के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा:-पॉलिटिकल पार्टी का यह काम नहीं है किसी धर्म और जाति के संबंध में कुछ भी कहे 2इस दौरान उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सबसे ज्यादा गाली देने का काम बीजेपी करता है।जिसमे गिरिराज सिंह फर्स्ट क्लास फर्स्ट है। उन्होंने जातीय जनगणना के संबंध में कहा कि इस जातीय जनगणना में किसी भी कुर्मी यादव को बेनिफिट नहीं होगा। जाति जनगणना होना चाहिए यह हो कर रहेगा। पप्पू यादव ने बताया कि जो आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पीछे है इससे उनको फायदा होगा। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जो कहते हैं आज भी उनके द्वारा पचासी करोड़ लोगों को 10 किलो आटा और 10 किलो गेहूं देते है क्या उसको जातिगत जनगणना से फायदा नहीं मिलना चाहिए। जिन गरीबों को 6 हजार रुपया है उसको इसका फायदा होना चाहिये या नही । बीजेपी जाति जनगणना के सबसे बड़े दुश्मन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रति मेरा ओपिनियन है कि बीजेपी दलित और पिछड़े का सबसे बड़ा दुश्मन है।

पप्पू यादव ने कहा कि पॉलिटिकल पार्टी का यह काम नहीं है किसी धर्म और जाति के संबंध में कुछ भी कहे पार्टी का काम अपने विचारों को रखना चाहिए। उन्होंने कहाँ पप्पू यादव किसी से डरता नहीं उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को लेकर पीठ नहीं झारना चाहिए कि वह उनका व्यक्तिगत विचार है जो गलत करता है उसको चुनाव से वंचित कर देना चाहिए।

बेगूसराय संबाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article