नालंदा:8 नवंबर को बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में लोजपा(आर) के द्वारा किया जायेगा जनसंवाद का आयोजन,राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे शिरकत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अन्य पार्टियों की तरह लोग जनशक्ति पार्टी एवं विलास भी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है तभी तो लगातार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोग जनशक्ति पार्टी नालंदा जिले में काफी सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए आगामी 8 नवंबर दिन बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान का आगमन होने जा रहा है।

- Sponsored Ads-

नालंदा:8 नवंबर को बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में लोजपा(आर) के द्वारा किया जायेगा जनसंवाद का आयोजन,राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे शिरकत 2इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक सतीश कुमार के द्वारा बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायत में घूम-घूम कर लोगों को इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।करीब तीस हजार लोगो का इस कार्यक्रम में आने की संभावना है।

नालंदा:8 नवंबर को बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में लोजपा(आर) के द्वारा किया जायेगा जनसंवाद का आयोजन,राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे शिरकत 3इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं के द्वारा लगभग 33 वर्षों से बड़े भाई छोटे भाई के द्वारा बिहार में राज किया जा रहा है। लेकिन 33 सालों में किसान, मजदूर परेशान है वहीं युवाओं के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article