स्कूली वाहन एवं मोटरसाइकिल की बीच टक्कर, 1दर्जन स्कूली बच्चे घायल

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र इलाके के जहाना गांव के समीप सरमेरा बिहटा मुख्य मार्ग पर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र इलाके के जहाना गांव के समीप सरमेरा बिहटा मुख्य मार्ग पर स्कूली पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक दर्जन स्कूली बच्चे एवं मोटरसाइकिल सवार 2 लोग जख्मी हो गए। इस घटना में कुल 14 लोग जख्मी हुए हैं।

- Sponsored Ads-

स्कूली वाहन एवं मोटरसाइकिल की बीच टक्कर, 1दर्जन स्कूली बच्चे घायल 2

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिंद मोड़ से स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर स्कूली पिकअप वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान जहाना गांव के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से स्कूली पिकअप वैन की टक्कर हो गई। जिससे पिकअप पर सवार 12 स्कूली बच्चे जख्मी हुए। जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।

सभी घायलों का इलाज बिहारशरीफ अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में बच्चे की परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने बताया कि स्कूली पिकअप वैन काफी तेज गति से जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। इस घटना में स्कूल पिकअप वैन पर सवार चालक भी घायल बताए जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी भी घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर जख्मी बच्चे के परिजनों से हालचाल पूछा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article