बिहारशरीफ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

एक बार फिर से नगर निगम के द्वारा जाम से निजात दिलाने को लेकर कारवाई कर रही है। बुधवार को बिहार शरीफ व्यस्तम इलाके में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया। सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में अस्पताल चौराहा भरावपर रामचंद्रपुर समेत कई इलाकों में यूपी के तर्ज पर अतिक्रमणकारियों के ऊपर बुलडोजर चलाया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद नगर प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि लगातार सड़क किनारे अतिक्रमण होने से व्यस्तम इलाके में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी।इसीलिए आज सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के किनारे बने अवैध तरीके से झोपडी दुकान या फिर अन्य प्रतिष्ठानों को हटाया गया।

नगर प्रबंधक ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान पूरे स्मार्ट सिटी में चलाया जाएगा। ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त रहे और जाम की समस्या उत्पन्न न हो।अतिक्रमण के दौरान एसडीएम नगर आयुक्त नगर प्रबंधक यातायात थानाध्यक्ष के अलावे कई सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article