राजगीर में नकली कॉस्मेटिक और सौदर्य प्रसाधन के सामान बरामद, दो लोगो को हिरासत में लिया पुलिस

DNB Bharat Desk

पुलिस ने नगीना यादव के मकान से छापेमारी करते हुए अलग-अलग ब्रांड के सैकड़ों कॉस्मेटिक का सामान बरामद किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

अगर आप राजगीर इलाके में कॉस्मेटिक का सामान बाजार से खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान। क्योंकि मिलावट खोर बाजार में नकली कॉस्मेटिक का सामान खपा रहे हैं।

राजगीर में नकली कॉस्मेटिक और सौदर्य प्रसाधन के सामान बरामद, दो लोगो को हिरासत में लिया पुलिस 2आपको बता दें कि राजगीर थाना अध्यक्ष मुस्ताक अहमद को गुप्त सूचना मिली कि कल्याणी नगर इलाके में नगीना यादव के मकान में नकली कॉस्मेटिक बनाने का गोरखधंधा चल रहा है।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगीना यादव के मकान से छापेमारी करते हुए अलग-अलग ब्रांड के सैकड़ों कॉस्मेटिक का सामान बरामद किया है। जिसकी कीमत बाजारों में लाखों रुपए बताई जाती है।

राजगीर में नकली कॉस्मेटिक और सौदर्य प्रसाधन के सामान बरामद, दो लोगो को हिरासत में लिया पुलिस 3थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि इस मामले में अभी तक 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है फिलहाल जप्त सामानों की सूची तैयार की जा रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article