तिलक समारोह में नाई ने काम करने से किया मना, दबंगों ने नाई की गर्दन तोड़ की हत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

राजगीर थाना क्षेत्र सिथौरा गांव में बुजुर्ग की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। परिजनों की मानें तो मारपीट कर पहले हाथ और गर्दन तोड़ी गई। फिर पांच गोलियां मारकर बुजुर्ग की हत्या हुई। वारदात के बाद दबंग आरोपित, बुलेट से शव को गांव में फेंककर फरार हो गया।

तिलक समारोह में नाई ने काम करने से किया मना, दबंगों ने नाई की गर्दन तोड़ की हत्या 2मृतक राजगीर के कृपा बिगहा गांव निवासी सुखदेव ठाकुर थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बुजुर्ग शादी व अन्य समारोह में बुजुर्ग नाई का काम करते थे। परिवार ने अज्ञात दबंग को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगा है कि दबंग के घर में नाई का काम करने के लिए नहीं जाने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

तिलक समारोह में नाई ने काम करने से किया मना, दबंगों ने नाई की गर्दन तोड़ की हत्या 3पेट-गला, सिर और सीने में बदमाशों ने पांच गोलियां मारी। गोली मारने के पहले बेरहमी से पिटाई कर पिता का हाथ तोड़ा गया। हालांकि मृतक के परिजन के ऊपर रुपए देकर दबाव बनाया गया। यही वजह है परिजन ने घटना के पीछे गोलीबारी की घटना से इनकार करते दिखे। सूत्र ने बताया कि नायक की मौत की कीमत 17 लख रुपए तय की गई थी।

तिलक समारोह में नाई ने काम करने से किया मना, दबंगों ने नाई की गर्दन तोड़ की हत्या 4पुलिस की दबिश पड़ने पर थाने में मामला दर्ज हुआ। राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि उनके बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article