नालंदा: आरजेडी का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन, कई गण्यमान लोग करेगे शिरकत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित टाऊन हॉल में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को गांव-गांव जाकर आम जनता को बताने का संकल्प लिया जाएगा।

नालंदा: आरजेडी का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन, कई गण्यमान लोग करेगे शिरकत 2उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कोई ऐसी पॉलिसी नहीं जिससे नौजवानों को लाभ मिल सकें। कहा कि आशा की एक किरण युवाओं के मान सम्मान के प्रतीक तेजस्वी यादव हैं। तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौजवानों को नौकरी देने की घोषणा अपने चुनाव प्रचार के लिए की थी। जिसे अब लागू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा अकेले तेजस्वी यादव नौजवानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक और किसान-मजदूरों के लिए दिन रात एक कर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ाई है जिससे आम जनता महंगाई के मार से त्रस्त है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article