राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने तेघड़ा स्टेशन पहुँचकर स्टेशन की समस्याओं का लिया जायजा

DNB Bharat Desk

स्टेशन पर अवस्थित बुकिंग कार्यालय, यात्री शेड, शौचालय, रोशनी, प्लेटफार्म आदि से सम्बंधित समस्याओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत की तथा इन समस्याओं के शीघ्र निदान का आग्रह किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने एक वर्ष के अन्दर दूसरी बार तेघड़ा रेलवे स्टेशन पहुँचकर स्टेशन की समस्याओं का जायजा लिया एवं शीघ्र इस स्टेशन के जीर्णोद्धार होने का भरोसा दिलाया।

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने तेघड़ा स्टेशन पहुँचकर स्टेशन की समस्याओं का लिया जायजा 2बुधवार को राज्यसभा सांसद श्री सिन्हा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ तेघड़ा स्टेशन पर पहुँचे स्टेशन की बदहाली को गंभीरता से अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन पर अवस्थित बुकिंग कार्यालय, यात्री शेड, शौचालय, रोशनी, प्लेटफार्म आदि से सम्बंधित समस्याओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत की तथा इन समस्याओं के शीघ्र निदान का आग्रह किया।

- Sponsored Ads-

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने तेघड़ा स्टेशन पहुँचकर स्टेशन की समस्याओं का लिया जायजा 3इस मौके पर तेघड़ा विकास संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने स्टेशन से सम्बंधित विभिन्न माँगों का ज्ञापन राज्यसभा सांसद श्री सिन्हा को सौंपते हुये समस्याओं के शीघ्र निदान का आग्रह किया। संघर्ष समिति की ओर से सौंपे गये ज्ञापन में तेघड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस, टाटा छपरा एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, भागलपुर मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि महत्वपूर्ण ट्रेनों का तेघड़ा स्टेशन पर ठहराव देने, टिकट बुकिंग कार्यालय प्लेटफार्म के बाहर बनाने, यात्रियों की सुरक्षा के लिये स्टेशन पर रेल पुलिस की स्थायी तैनाती करने, यात्री शेड एवं प्लेटफार्म का विस्तारीकरण करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण माँगे शामिल हैं।

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने तेघड़ा स्टेशन पहुँचकर स्टेशन की समस्याओं का लिया जायजा 4संघर्ष समिति के संयोजक शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की माँग को लेकर विगत दस वर्षों से अधिक समय से क्षेत्र की आम जनता आंदोलन कर रही है लेकिन परिणाम अब तक शून्य है। उन्होंने बताया कि श्री सिन्हा के प्रयास के बाद स्थानीय लोगों में स्टेशन के विकास के प्रति आशा जगी है।

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने तेघड़ा स्टेशन पहुँचकर स्टेशन की समस्याओं का लिया जायजा 5मौके पर पूर्व डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुँवर, जिला पार्षद प्रवीण शेखर, संजीव मुखिया, शम्भू कुमार सिंह, शालिनी देवी, विवेक गौतम, प्रशांत कुमार विक्की, काँग्रेसी नेता राजीव रंजन सिंह, रणधीर कुमार मिश्रा, विभेष प्रसाद सिंह, राम विनोद सिंह, सुमित कुमार बबलू , अशोक कुमार ठाकुर, जदयू नेता राजेश चौधरी आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article