मिर्जापुर चांद विद्यालय में 14 वर्ष के बाद एचएम ने संभाला कमान,छात्रों में खुशी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत निंगा पंचायत में मिर्जापुर चांद गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर चांद में नवनियुक्त प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया।

मिर्जापुर चांद विद्यालय में 14 वर्ष के बाद एचएम ने संभाला कमान,छात्रों में खुशी 2मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सह विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य विकास कुमार, सुनील कुमार, रामविलाश सिंह, भूषण शर्मा, मनोहर सिंह , विश्वजीत साह शिक्षक अरविंद कुमार उमेश प्रसाद तांती , एवं खुशबू सिन्हा ने नये एचएम को फूल माला तथा बुके देकर संम्मानित किया गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा समिति सदस्य विकास कुमार ने बताया कि 9 साल के बाद फूल फलेज हेडमास्टर मिला है।

- Sponsored Ads-

मिर्जापुर चांद विद्यालय में 14 वर्ष के बाद एचएम ने संभाला कमान,छात्रों में खुशी 3उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2014 में उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर चांद स्कूल को मान्यता मिला था। उन्होंने कहा कि हम नये एचएम से आशा करते हैं कि वो विद्यालय में विधी व्यवस्था कायम रखते हुए शैक्षणिक कार्य में आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे,वही विद्यालय में प्रभारी एचएम मनोज कुमार के द्वारा नये एचएम को प्रभार दिया जा रहा है।

बेगूसराय बरौनी से धर्मवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article