11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेगूसराय गांधी स्टेडियम में भव्य आयोजन, अधिकारियों और छात्रों ने किया योगाभ्यास

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।

- Sponsored Ads-

आपको बताते चले कि बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष, एमएलसी सर्वेश कुमार सिंह समेत जिले के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया।इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और व्यक्ति निरोग जीवन जी सकता है।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेगूसराय गांधी स्टेडियम में भव्य आयोजन, अधिकारियों और छात्रों ने किया योगाभ्यास 2उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।वहीं एमएलसी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि योग शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक है। नियमित योग करने से कई बीमारियों से बचाव होता है और व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article