खोदावंदपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ अयोजन,नम् आंखों से शिक्षक को दी गई विदाई

DNB Bharat Desk

शिक्षक कभी रिटायर्ड नही करते, सरकारी नियम के तहद उन्हें अवकाश ग्रहण करना होता है, इससे उनका कार्य क्षेत्र और व्यापक होता है,समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है – बीडीओ नवनीत नमन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले खोदावंदपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर के शारीरिक शिक्षक कुमारी कल्पना एवं एमआरडी इंटर कॉलेज मेघौल के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी के सेवा से अवकाश ग्रहण करने पर उनके उनके सम्मान में विद्यालय परिवार द्वारा बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बरियारपुर के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुखिया राकेश राम चन्द्र महतो तथा मेघौल कॉलेज में अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ नवनीत नमन ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नही करते, सरकारी नियम के तहद उन्हें अवकाश ग्रहण करना होता है। इससे उनका कार्य क्षेत्र और व्यापक होता है। समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आज विदाई के इस मौके पर इन दोनों गुरुजनों के अभिनन्दन करने का अवसर मिला है जो हमारे लिए गौरव की बात है। ग्रामीणों व अभिभावकों से प्राप्त जानकारी अनुसार कुमारी कल्पना और प्राचार्य अशोक एक कुशल शिक्षक के साथ साथ कुशल प्रशासक रहे हैं। आज हम ईश्वर से इनके स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन की प्रार्थना करते हैं ।

खोदावंदपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ अयोजन,नम् आंखों से शिक्षक को दी गई विदाई 2कार्यक्रम को प्रमुख संजू देवी, सीओ अमरनाथ चौधरी, थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार , बीइओ दानी राय, प्रो.ब्रजनंदन यादव सहित अनेक शिक्षको और अभिभावकों ने संबोधित किया। बरियारपुर में आगत अतिथियों का स्वागत प्रधानध्यापक मो. इसा कलीम ने कहा कल्पना जी ने इसी विद्यालय से सेवा शुरू किया और 17 वर्षो बाद इसी विद्यालय में सम्पन्न किया। इस दौरान बेदाग रहते हुए समय के प्रति वफादार और कर्तव्य के रूप में ईमानदार शिक्षक के रूप में लोग इन्हें याद करेगा। मेघौल कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी जो मैथिली विषय के व्याख्याता थे।

खोदावंदपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ अयोजन,नम् आंखों से शिक्षक को दी गई विदाई 3पांच वर्ष तीन महीना प्रभारी प्राचार्य के पद पर सेवा दिया। इनका कार्यकाल कॉलेज को विवादहीन बनाने, लंबित अनुदानों का भुगतान कराने के साथ कॉलेज का विकास व छात्र छात्राओं के बेहतर परीक्षाफल दिलाने में स्वर्णिम रहा। प्राचार्य श्री चौधरी एवं शिक्षका कल्पना ने सम्मान देने के लिए संस्था और समाज के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। इस मौके पर अवकाश ग्रहण करने वाले दोनो शिक्षको एवं आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए भावपूर्ण विदाई दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article