बीरपुर में नए बीडीओ ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को नवपदस्थापित प्रशिक्षु बीडीओ सह प्रखंड ग्रामीण विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने वीरपुर प्रखंड कार्यालय में पदभार संभाल लिया है। नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षु बीडीओ को चादर व बुके देकर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

साथ ही कई स्थानीय जनसमस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी दी। मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक आनंद, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष आनंद प्रेम, युवा कांग्रेस के जिला प्रधान महासचिव राहुल कुमार ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, युवा अध्यक्ष सुरजीत कुमार आदि मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article