घर से काम को लेकर निकले युवक की ठंड लगने से हुई मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के रामनगर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके के रामनगर गांव के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद इलाके में लोग तरह-तरह के प्रयास लगाने लगे।घटना को लेकर परिजनों ने बताया की देर शाम नीतीश कुमार घर से काम को लेकर निकला था। हालांकि नीतीश ने खुद घरवालों को फोन करके घर नहीं लौटने की बात कही थी।

जिसके बाद सुबह में ग्रामीणों के द्वारा नीतीश कुमार के शव रामनगर गांव के पास देखा गया।परिजनों ने बताया की नीतीश के शव कर किसी प्रकार का कोई निशान भी नहीं है। वहीं सिलाव थानाध्यक्ष ने बताया की युवक नीतीश की मौत ठंड लगने से हुई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article