बेगूसराय में मारपीट के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार को सिकरहुला में वीरपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 18/23 के 16 नामजद अभियुक्तों के घर ढोलक और दल बल के साथ इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त कांड में फरार चल रहे सभी अभियुक्तों के घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 19 फरवरी को हुये मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। जिसमें एक पक्ष के लोगों द्वारा कांड संख्या 18/23 दर्ज कराया गया था।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

Share This Article