विद्युत से सम्बंधित शिकायतों के निवारण हेतु प्रखण्ड कार्यालय पर कैम्प आयोजित

DNB Bharat Desk

प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय में विद्युत कैम्प का आयोजन होना है जिस कैम्प में पहुँचकर लोग पूर्वाह्न 10:30 से 2:30 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार के निर्देशानुसार विद्युत से सम्बंधित विभिन्न शिकायतों के निवारण हेतु शनिवार को तेघड़ा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें बिजली विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

यह जानकारी देते हुये प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि विद्युत विपत्र सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति एवं तार पोल से सम्बंधित शिकायतों के निवारण हेतु प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय में विद्युत कैम्प का आयोजन होना है जिस कैम्प में पहुँचकर लोग पूर्वाह्न 10:30 से 2:30 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि शनिवार 8 अप्रैल को आयोजित कैम्प में कुल 10 शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 9 आवेदन विद्युत विपत्र में सुधार तथा एक आवेदन विद्युत मीटर की खराबी से सम्बंधित था। उधर प्रखण्ड कार्यालय पर इस तरह के नियमित कैम्प के शुरू होने से आम लोगों में खुशी है।

लोगों ने बताया कि इस तरह के कैम्प आयोजित होने के बाद से बिजली बिल की गड़बड़ी में सुधार, नया बिजली कनेक्शन लेने सहित अन्य कई तरह के छोटे मोटे कार्यों के लिये उन्हें विद्युत कार्यालय का चक्कर लगाने से निजात मिलेगा।

बेगूसराय तेघरा संवादाता शशि भुषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article