बछवाड़ा से प्रेम प्रसंग में भागी लड़की विद्यापति नगर थाना क्षेत्र से हुआ बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव से प्रेम प्रसंग में गायब लड़की को बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मौऊ बाजार से बरामद कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि लड़की प्रेम प्रसंग मामले में विगत दिनो रानी दो पंचायत के बेगमसराय निवासी बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपहरण की शिकायत की थी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि मेरी पुत्री को समस्तीपुर जिले के विद्यापति थाना क्षेत्र के माऊ बाजार निवासी एक युवक द्वारा अपहरण कर लिया है। जिसके बाद मामला दर्ज करने हुए जांच शुरू कर दिया गया। जांचोपरांत पुलिस दबिश के कारण अपहृत लड़की को समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के माऊ बाजार से बरामद कर लिया गया है।

लड़की से पुछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त लड़की को164 के बयान हेतू न्यायालय भेजा जाएगा, न्यायालय के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article