चोरी के आरोप में युवक की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र के रचियाही गांव का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक को घंटों बंधक बनाकर लोगों के द्वारा पिटाई की जाती रही। पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि समय पर पुलिस पहुंच गई जिससे युवक की जान बच सकी या यह कहें कि बड़ी बारदात होने से बच गई।

- Sponsored Ads-

चोरी के आरोप में युवक की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले 2

मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव का है। आरोपी युवक की पहचान रचियाही गांव के रहने वाले सौरव कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही सरवन कुमार की दुकान में आरोपी युवक के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और भागने के क्रम में सरवन कुमार को पकड़ लिया गया।

लेकिन उस समय आरोपी सौरव कुमार ने पीड़ित से मारपीट की और अपने आप को छुड़ा कर भाग गया। फिर बाद में सरवन कुमार ने उसे जबरन पकड़कर चिल्लाना शुरू कर दिया। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर भीड़ लग गई। भीड़ ने युवक को चोरी के आरोप में जमकर पीटना शुरू कर दिया।

फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाने पुलिस को दी, मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी सौरभ कुमार एवं इसके साथियों के द्वारा अबतक दस घरों में चोरी की गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article