तेघड़ा में गंगा स्नान के दौरान डुबने से एक भाई की मौत,दुसरे को लोगों ने बचाई जान,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के तेघड़ा में स्नान करने के दौरान गंगा नदी में दो सगे भाई की डूबने का मामला सामने आया है। जिसमें एक भाई को स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी से निकालकर जान बचा लिया लेकिन दूसरा भाई को बचा नहीं सका। जब लोगों ने बचाने का प्रयास किया वो गहरे पानी में समा गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

तेघड़ा में गंगा स्नान के दौरान डुबने से एक भाई की मौत,दुसरे को लोगों ने बचाई जान,परिजनों में मचा कोहराम 2घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा नदी घाट की है। बताया जा रहा है कि अयोध्या गांव के रहने वाले रामजपो सिंह के मृत्यु उपरांत श्राद्ध में पहुंके उनके नाती बीहट के रहने बाला मणिकांत सिंह का पुत्र कौशिक कुमार, प्रीत कुमार जो ननिहाल में घरवालों से चुराकर अयोध्या गंगा घाट स्नान करने के लिए गया था।

- Sponsored Ads-

अधिक पानी में जाने के कारण दोनों भाई डूबने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से कौशिक कुमार को बचा लिया गया। जबकि प्रीत कुमार काफी गहरे पानी में चला गया। डूबने के लगभग 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की मदद ली जा रही है। लेकिन अभी तक उन्हें भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

तेघड़ा में गंगा स्नान के दौरान डुबने से एक भाई की मौत,दुसरे को लोगों ने बचाई जान,परिजनों में मचा कोहराम 3वहीं घटना स्थल पर पहुंचे अंचल अधिकारी रश्मि जिन्होंने फोन के माध्यम से बरीय अधिकारी को स्थिति से अवगत कराया साथ ही एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया है । मृतक रिश्ते में कांग्रेस नेता डॉ कन्हैया कुमार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

बेगूसराय तेघड़ा संबाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article