डॉ राजभूषण निषाद को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई

DNB Bharat

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कि अपने प्रदेश टीम की घोषणा।

डीएनबी भारत डेस्क 
रोसड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक बेगूसराय जिला के मूल निवासी डॉ राजभूषण निषाद को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड के भजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, भाजपा नेता अजय कुमार, अरुण गुप्ता, डॉ रंजीत कुमार, प्रकाश चन्द्र झा उर्फ श्याम झा सहित बड़ी संख्या में समाजिक कार्यकर्ताओं ने भी डॉ निषाद को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दिया है।

- Sponsored Ads-

वहीं भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया है। बताते चलें कि डॉ निषाद पूर्व के दिनों में चेरिया बरियारपुर विधान सभा के राजनीतिक गलियारे में काफी सक्रिय थे और यहां के मिट्टी से आज भी इनका गहरा लगाव है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article