केशावे में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ उद्घाटन

DNB Bharat

बीडीओ, पूर्व विधायक एवं पंचायती राज पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत केशावे पंचायत के वार्ड संख्या -05 स्थित पूर्व निर्मित समुदायिक भवन में जिर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरौनी अनुरंजन कुमार, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी रिमझिम गुड़िया ने संयुक्त रूप से लाल फीता काट कर किया।

- Sponsored Ads-

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी रिमझिम गुड़िया ने बताया कि पूर्व उप प्रमुख सह स्थानीय पंचायत समिति सदस्य डाॅ रजनीश कुमार के अनुशंसा से केशावे वार्ड 5 में पुर्व निर्मित सामुदायिक भवन में रेलिंग, सीढी निर्माण, सुरक्षा दिवाल जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया है। समुदायिक भवन में जीर्णोद्धार कार्य हो जाने से इसकी सौंदर्यता और आयु दोनो ही बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों को को काफी सुविधाएं मिल रही है।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रजिया देवी और संचालन रीना देवी ने किया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय पंसस डाॅ रजनीश कुमार ने बताया कि किसी भी समाज का पहचान सबसे पहले उसके सार्वजनिक चीजों की खूबसूरती से ही होती है। उसके बाद उसके संरचना और उपकरण से। इसी के लिए वार्ड संख्या -05 की पहचान को मजबूती प्रदान करने के लिए समुदायिक भवन का जिर्णोद्धार कार्य कराया गया है। वहीं उन्होंने अपने संबोधन में सभी आगत अतिथियों सहित केशावे पंचायत वासियों का आभार प्रकट किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article