पुत्र की लंबी आयु की कामना से पुत्रवती महिलाओं ने 36 घंटे का किया निर्जला जीऊतिया व्रत शुरू

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में पुत्र की लंबी आयु की कामना से किया जाने वाला जीऊतिया व्रत शुरू हो गया। मिथिला व बैदेही पंचांग के मार्गदर्शन के आलोक में इस व्रत को लेकर पुत्रवती महिलाओं ने मंगलवार से दो दिवसीय निर्जला उपवास शुरू किया।

- Sponsored Ads-

ये व्रती महिलाएं बुधवार की संध्या 5 बजे के बाद पारन कर व्रत को समाप्त करेंगी। इन महिलाओं ने सोमवार को नहाय खाय  विधान का पालन किया।

पुत्र की लंबी आयु की कामना से पुत्रवती महिलाओं ने 36 घंटे का किया निर्जला जीऊतिया व्रत शुरू 2वहीं दूसरी ओर बनारस पंचांग को मानने वाली पुत्रवती महिलाओं ने मंगलवार को नहाय खाय विधान का पालन किया। ये महिलाएं बुधवार को निर्जला उपवास रखकर गुरुवार की सुबह पारन करेंगी। यह जानकारी कर्मकांड के विद्वान बाड़ा गांव निवासी पं बालेश्वर झा ने दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article