बरौनी थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल ओवरब्रिज के पास की घटना, ट्रक ने आल्टो में मारी टक्कर एक ही परिवार के तीन लोग घायल एवं एक की दर्दनाक मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात एक बड़ा भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक ही परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बरौनी थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल 2

घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोग इसमें एक महिला उनका भाई और उसके दो पुत्र अपनी अल्टो गाड़ी से श्राद्ध का भोज खाकर तेघरा से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अल्टो ने सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी।

बरौनी थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल 3

जिससे अल्टो कार ट्रक के अंदर जा घुसा। टक्कर इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी ने तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अपनी गाड़ी से बेगूसराय अस्पताल पहुंचाया।

जहां दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान मंसूरचक प्रखंड के रहने वाले तंबू सिन्हा के रूप मे हुई है। वहीं घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता गिरीश सिन्हा की पत्नी रीता देवी एवं पुत्र दीक्षित कुमार और अक्षित कुमार के रूप में की गई है।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय अस्पताल में चल रहा है। वहीं बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने भी माना है कि उक्त हादसे के पीछे ट्रक ड्राइवर की लापरवाही साफ नजर आ रही है। स्थानीय पुलिस को ट्रक के मालिक एवं ड्राइवर पर उपयुक्त धाराओं में मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article