वीरपुर पुलिस ने 500 लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ देशीशशराब को किया विनष्ट

DNB Bharat

वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई, शराबबंदी कानून को सफल बनाने एवं होली के मद्देनजर बेगूसराय पुलिस सख्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने जिला में शराबबंदी कानून को सफल बनाने एवं होली के मद्देनजर जिला के विभिन्न थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में थानाक्षेत्र अंतर्गत सहुरी बहियार में शनिवार को पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शराब विनष्टी करण अभियान चलाया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर पुलिस ने 500 लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ देशीशशराब को किया विनष्ट 2

इस दौरान वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार, सहुरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय जय राम सहनी, सरपंच योगेन्द्र साव के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के द्वारा सहुरी बहियार स्थित गेंहू के खेत में छुपा कर तैयार करने वाले 500 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी महुआ शराब को विनष्ट किया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि होली और शबे बारात पर्व को लेकर वीरपुर थाना क्षेत्र में शराब विनष्टीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज शनिवार को सहुरी बहीयार में 500 लिटर शराब को विनष्ट किया गया है। मौके पर चौकीदार राम बहादुर पासवान, अशोक पासवान, मोहम्मद मंजूर,राम विलास, रामकुमार महतों, मोहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article