दलसिंहसराय-कादराबाद, मालती, पीपरा पथ का चौड़ीकरण का कार्य हुआ शुभारंभ

DNB Bharat Desk

भगवानपुर दलसिंहसराय कादराबाद मालती पीपरा पथ का चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल  है। क्षेत्र के लोग स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के खेल मंत्री  सुरेंद्र मेहता के प्रयास की सराहना करते हुए बधाई दे रहे हैं। रविवार को मंत्री द्वारा मानोपुर गांव में चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया है। साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर  संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग दशकों से हो रही थी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि दलसिंहसराय ओरियामा से मालती पीपरा तक चौड़ीकरण की जायेगी जिसकी कुल लम्बाई 19 किलोमीटर है। इसके लिए कुल प्राक्कलित राशि 96 करोड़ तय की गई है। उन्होंने बताया कि तेघड़ा अतरुआ बनवारीपुर पथ का भी अतिशीघ्र चौड़ीकरण कार्य किया जायेगा।उसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों मार्ग क्षेत्र का रीढ़ है, इसका चौड़ीकरण कार्य होने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि विशेषकर वर्षांत के दिनों में इस राह से गुजरने वाले राहगीरों को बहुत परेशानी हुआ करता था,जिसे हमने भी आते-जाते महसूस किया है।

दलसिंहसराय-कादराबाद, मालती, पीपरा पथ का चौड़ीकरण का कार्य हुआ शुभारंभ 2मौके पर उपस्थित मोख्तियारपुर पंचायत के उपमुखिया नीरज कुमार ने कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य के लिए मंत्री जी को जितनी प्रशंसा की जाय कम होगा।इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता में खुशी है।विदित हो कि उक्त पथ सिंगल पथ होने के कारण आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी। आये दिन दुर्घटनाये आम हो गई थी। सिंगल पथ होने के कारण दर्जनों लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ा है।

Share This Article